Mp Weather News Today: मध्य प्रदेश के 4 संभाग और 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बैतूल में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी
Mp Weather News Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 4 संभाग एवं 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (yellow alert in mp) जारी किया है। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा खंडवा, बुरहानपुर, बडवानी, खरगौन, धार, इंदौर, सागर, पन्ना, सतना, शाजापुर एवं दमोह जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
प्रदेश के इन जिलों में हुई बारिश( It rained in these districts of the state)
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मंडला में 4.0, पचमढ़ी 4.0, छिंदवाड़ा 2.0, नरसिंहपुर 1.0, जबलपुर 0.4, भोपाल 0.2 मिमी बारिश दर्ज की है।
बैतूल में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी (Betul Weather News)
गुरुवार को बैतूल में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई इसके बाद धूप खिल गई थी। शाम को 5:00 बजे फिर मौसम का मिजाज बदल गया तेज धूल भरी हवाएं चलने लगी। हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम बदलने से जिलेवासियों को तेज गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की है। तापमान 40 डिग्री से लोड कर 37.7 डिग्री पर पहुंच गया। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।




