Betul health employee strike: संविदा कर्मचारियों की हुंकार, अब की लड़ाई आर- पार, तीसरे दिन जारी रही भूख हड़ताल

Betul health employee strike news today : बैतूल स्वास्थ्य देने वाला अमला संविदा बीमारी से ग्रसित है। 15 वर्षों से भी अधिक समय से संविदा कर्मचारियों को ये ग्रहण लगा हुआ है जिसके ग्रहण के प्रभाव को उपचार देने के लिए संविदा कर्मचारियों ने अब कमर कस ली है। समय के साथ उनका आंदोलन ज्यादा प्रभावी हो होने लगा है। प्रान्तीय टीम के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे उनमें से 3 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहकर अपनी पीड़ा शासन स्तर तक पहुचाने के लिए प्रयास रत है। भीषण गर्मी में भी गुरुवार 2 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नीलेश दवन्डे ,गनपत झोड़,जितेश मालवीय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल पर रहे संविदा कर्मियों ने भूख हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर माला और पुष्प गुच्छ से स्वागत कर समर्थित रूप से धरना स्थल पर आंदोलनरत रहे।

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित( Strike affected health services)
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल की शुरुवात से डिलीवरी पॉइंट पर गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ मलेरिया टीबी का संग्रहण, कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग,टीकाकरण,एमआर ,एनिमिया अभियान ,गम्भीर बीमारियों की स्क्रीनिंग,प्रभावित हो रही है हड़ताल के आगे बढ़ते बढ़ते अधिकतम स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आएंगी जिससे आमजन प्रभावित होंगा।।

Related Articles

Back to top button