10 April 2023 Ka Rashifal: कर्क और मीन राशि वालों का आज राहु बिगाड़ सकते काम, जरूर रखें सावधानी, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 10 April 2023: ज्योतिष विज्ञान में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार, आज 10 अप्रैल 2023, सोमवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। बता दें कि आज चतुर्थी तिथि का समापन 10 अप्रैल, सोमवार को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर होगा और इसी समय से वैशाख मास की पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज फाइनेंस संबंधित कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर में वातावरण अच्छा रहेगा और मित्रों का आगमन घर में हो सकता है। आज आपका पराक्रम आपका साथ देगा। इसीलिए आज जोश के साथ कार्यों को करना होगा। ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव को आपको सपोर्ट कर रहा है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गेरुआ
viral video: सीएम शिवराज से युवाओं ने लगाई गुहार… बोले हमें भी चाहिए एक हजार, देखिये वीडियो
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज ऑफिस में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से उलझने की कोशिश न करें वर्ना आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज खुद के कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा। कारोबार में भी आज लंबे समय से हटकर काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मां की तबीयत जो पहले से खराब थी तो अब आराम मिलेगा। पार्टनर से तालमेल बनाकर चलें।
शुभ- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
बाहर भोजन का मूड हो तो आज इससे बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रखते हुए चलने की जरूरत है। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने का समय है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा भी आज लेंगे और कमाई का कुछ हिस्सा दान में दें सकते हैं। नयी नौकरी में ईमानदारी को बनाए रखना होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज के दिन कर्क राशि वालों को क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन कमाने के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। सोने और चांदी के व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्य यदि पेंडिंग है तो इसे आज ही पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर सरर्वाइकल के मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है, तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
Wi-Fi Mobile Charging News: चार्जर की होगी छुट्टी, वाईफाई से हवा में चार्ज होगा मोबाइल
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
कामकाज के दौरान तनाव से मुक्त रहें। काम का बोझ घटाने की कोशिश करें। अपनों के साथ समय व्यतीत करें। सरकार से जुड़े हुए कार्य जो पेंडिंग थे उनको पूरा करने के लिए दिन अच्छा आज सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग हताश न हों। कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल जायेगा। विद्यार्थियों को समय बचाने की जरूरत है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन काफी मनोरंजक रहने वाला है। आज हंसिए और दूसरों की भी हंसाइए, लेकिन कामकाज के बोझ से खुद को उलझाए नहीं। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति न पैदा होने दें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- ग्रे
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज पार्टनरशिप में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लापरवाही के चलते नुकसान हो सकता है। युवाओं के लिए आलस्य काम में बाधक बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कलात्मकता आज सर चढ़कर कर बोलेगी। कुछ कुछ क्रिएटिव काम आज सारा दिन करते रहेंगे। सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सफलताएं दिलाने वाला होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर भोजन करने जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से अलर्ट रहें। उनका विरोध आपके बनते कामकाज में अड़ंगा लगाने वाला है। प्रॉपर्टी के व्यापारियों को बड़ी डील हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रीन
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए लोग आपकी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टीम को लीड करने का मौका भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करके ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अधिक आवश्यकता होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज ऑफिस में नियमों का पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे बॉस की निगाह आप पर बनी रहे। युवाओं को भी करियर में नया मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं, प्रसन्नता बनेगी। आज व्यवहार और स्वभाव के जरिए आसपास के लोगों के प्रिय बन सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आपका दिन प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतने वाला है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों और सहयोगियों का सहयोग आपको लाभ देगा। काम का भार जरूर रहेगा, लेकिन इसे पूरा करने में दिक्कतें नहीं आएगी। कॉस्मेटिक्स के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवा खुद में फोकस बनाए रखें। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
धन भाव और वाणी स्थान को राहु दूषित कर रहा है, वाणी मधुर रखें। आज आपको कोई जरूरी काम नहीं बनने पर गुस्सा आ सकता है पर सबर रखिये जल्दी काम बनेगा। ऑफिस में मल्टीटास्क करने पड़ सकते हैं। हल्के-फुल्की बीमारियों को देखकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आप जहां एक ओर मानसिक तौर पर मजबूत दिखेंगे, तो वहीं दूसरी ओर इमोशनल भी महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- टील ब्लू
Rashifal source- news 24



