Betul Olavrishti News Today: आमला क्षेत्र के कई गांव में ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान, पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल
Betul Olavrishti News Today: जिले के आमला ब्लॉक में रविवार को ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आमला में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने लगी।जानकारी के अनुसार ग्राम लादी और डोडावानी में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे है। बेर के आकार के कुछ देर तक ओले गिरते रहे जिससे सफेद चारदार बिछ गई थी। ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण आम की कैरिया भी टूटकर नीचे गिर गई है।
पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल(Half a dozen people injured due to falling tree)
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हवा चलने के कारण आमला ब्लाक के ग्राम छावल पेड़ गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु रेणुका माता मंदिर में दर्शन के लिए आए थे इसी दौरान तेज आंधी चलने से पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।


