Betul Airtel 5G News Today: जिओ के बाद अब एयरटेल ने बैतूल में शुरू की 5जी सेवा

Betul Airtel 5G News Today: एयरटेल दूरसंचार कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश में भी तेजी से 5G का विस्तार किया जा रहा है। जिओ के बाद अब एयरटेल में आदिवासी जिले बैतूल में भी 5जी सेवा की शुरुआत कर दी है। अब जिले वासियों को भी तेज इंटरनेट स्पीड सेवा का लाभ मिलेगा अभी 5जी सेवा केवल जिला मुख्यालय पर शुरू की है। धीरे-धीरे इसका विस्तार ब्लॉक और अंचल क्षेत्रों में भी होगा।

जानकारी के अनुसार एयरटेल ने मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री महाकाल महालोक, उज्जैन, छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, कटनी मुरवारा, बैतूल, देवास, विदिशा 5जी की शुरुआत की है। उल्लेखनीय है कि जियो और एयरटेल दो कंपनियों में 5जी को लेकर प्रतिस्पर्धा जारी है। 

Related Articles

Back to top button