Betul: आयल मिल संचालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार: पूर्व कर्मचारी निकला हत्यारा
बैतूल- भग्गुढाना बैतूल क्षेत्र में आईल मिल मालिक संचालक ही हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की27 फरवरी को फरियादी सागर पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 29 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी गंज बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट की गई कि उसके पिता दिनेश अग्रवाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कृष्णा आईल मिल के अन्दर जानलेवा हमला कर सिर व गले गंभीर चोट पहुंचाई गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्र. 72/23 धारा 307 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतू थाना प्रभारी गंज श्री ए.बी. मर्सकोले के हमराह पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आरोपी की तलाश पतारसी हेतू एफ. एस. एल. टीम, डाग स्काड व सायबर टीम को भी नियुक्त किया गया। अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तथा फुटैज में आये संदिग्धों को चिन्हित किया गया सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लडका सायकल से घटना के पूर्व आहत दिनेश अग्रवाल की स्कूटी का पीछा करते हुये दिखाई दिया संदिग्ध लड़के की तलाश पतारसी करते उक्त लड़का मयूर झरबडे पिता अर्जुन झरबडे उम्र 18 साल निवासी सांई मंदिर के पास ग्रीन सिटी बैतूल का होना पाया गया जिससे घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना के संबंध विस्तृत पूछताछ करते आरोपी मयूर झरबडे द्वारा बताया गया कि घटना से कुछ दिन पहले आहत दिनेश अग्रवाल की स्कूटी उसकी सायकल से टकरा गई थी जिससे उसकी सायकल खराब हो गई थी जिसे सुधारने का बोलने पर दिनेश अग्रवाल द्वारा सायकल सुधारने का मना किया गया व मां व बहन को लेकर आपत्तिजनक गंदी-गंदी गालिया दी गई जिससे आरोपी को गहरा आघत लगा था इसी बात पर से उसके द्वारा घटना दिनाँक 27.02.23 को उसकी स्कूटी का पीछा कर आबकारी आफिस के सामने तेल लेने का बोलकर वापस आईल मिल आकर हथौड़ी तथा लोहे के पाईप से गले व सिर पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाकर घायल करना बताया। आरोपी एक साल पूर्व पीडित दिनेश अग्रवाल की आईल मिल पर एक माह करीबन काम कर चुका है जिससे आरोपी आहत अग्रवाल को पूर्व से जानता है। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जत किये गये आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। इलाज के लिए नागपुर में भर्ती किये दिनेश अग्रवाल की इलाज के समय मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 धारा बढाई गई है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, उनि रवि शाक्य, उनि आदित्य करदाते, उनि छत्रपाल धुर्वे, सउनि रामस्वरूप रघुवंशी, प्र.आर. मयुर, आर. नितीन, आर. सचिन, आर. कमलेश, आर. गजानंद सैनिक अमित, बंडू तथा सायबर सेल प्रभारी उनि राजेन्द्र राजवंशी, आर. राजेन्द्र धाडसे, एफएसएल प्रभारी उनि आबिद अंसारी, आर. विजय चौहान, डाग मास्टर विवेक गाडगे की सराहनीय भूमिका रही।



