शराब घोटाले की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंची आंच, CBI कर सकती है पूछताछ
Sharab Ghotala News
दिल्ली की आबकारी नीति घोटाले की आंच अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। सीबीआई मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुला सकती है। सीबीआई जिस तरह से डिजिटल सबूत जुटा आ रही है जिससे सीएम केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ के बाद सीएम को सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है। समीर महेंद्रू ने जांच एजेंसी को बताया था कि जेल में बंद नायर के फोन से केजरीवाल ने फेस टाइम पर विडियो कॉल कर उन्हें कहा था कि विजय नायर उनका बच्चा है। उन पर वो भरोसा करें। दावा किया जा रहा है कि महेंद्रू का दावा है कि इस मामले में करोड़ों रुपए केजरीवाल के आदेश पर दिए गए थे। जिसे गोवा चुनाव में खर्च किया गया था। इस मामले में ED विज्ञापन कंपनी से भी पूछताछ कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपों में CM केजरीवाल सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्हें महेंद्रु, विजय नायर के सामने बिठाकर पूछताछ करना जरूरी है, जिससे सच का पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि डिजिटल डिवाइस के माध्यम से सीबीआई मनीष सिसोदिया तक पहुँची थी। अभी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस वक्त सीबीआई की हिरासत में है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना है



