2 March 2023 Ka Rashifal: तुला राशि कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अधिक लाभ होगा

Aaj Ka Rashifal 2 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि

 आज अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं, आज का दिन बढ़िया रहेगा। खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे।  

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। अगर आपको घुठानों से सम्बंधित समस्या है, तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से चेक करायेंगे। 

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आप किसी के व्यापार को बढ़ाने में उसकी मदद करेंगे।  इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के वकीलों से कोई नया क्लाइंट जुड़ने की कोशिश करेगा। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे।  आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे।  वाहन चलाते समय अपना ध्यान एकत्रित रखें। 

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।  बड़े बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, यानि उनको खुश रखें।  लवमेट से कोई गिफ्ट मिल सकता है।  

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 7

सिंह राशि

अनियमित दिनचर्या के कारण आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा।  आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। ऑफिस में स्टाफ मेम्बर के साथ मिलजुल कर रहे, जिससे काम में मदद मिल सके। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो निरंतर अभ्यास करते रहे।  

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आपका जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपका मन खुश होगा। आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा, बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।  कंपनी से जुड़े लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बढेगा।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

तुला राशि

आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।  रोजमर्रा के कार्यों से फायदा होगा। कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अधिक लाभ होगा। सरकारी विभाग के कर्मचारियों का पद बढ़ेगा।  आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी, आपसी तालमेल में मधुरता आयेगी। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। आप परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  किसी पुराने दोस्त से मिलकर आपको अच्छा मिलेगा

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 4

धनु राशि

निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ नए मौके आपको मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं।  माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, किसी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

करोबार से संबंधित यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं।  परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी काम को करने में खास दोस्तों की मदद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना
सकते हैं। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा। महिलाएं आज घरेलू कामो को जल्द खत्म कर लेंगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। आपके गृहस्थ जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। महिलाओं के लिए दिन ख़ास बनेगा। उन्हें बिसनेस में अधिक लाभ होगा।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 4

मीन राशि

व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढेगी, जो आपके लिए काफी लाभदायक होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश करेंगे।  सोची-समझी कार्य योजनाओं को पूरा करने में आप सफल रहेंगे।  

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 8

(Rashifal  source- india tv)

Betul: अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर को किया सील: कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

लाडली बहना योजना की कांग्रेस ने निकाली काट, कमलनाथ बोले सरकार बनी तो हम देंगे इतनी राशि, भाजपा टेंशन में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button