CM योगी आदित्यनाथ बोले..माफियों को मिट्टी में मिला देंगे

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गनर की हत्या पर सीएम योगी ने सदन में जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे।” उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को प्रश्रय दिया है। हम किसी भी माफिया को नहीं छोड़ेंगे।

अपराधी को सांसद बनाओ फिर तमाशा करो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है, उसे सपा ने विधायक बनाकर प्रश्रय दिया।

अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा कि आप खुद माफियाओं का पोषण कर रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी की भाषा पर सवाल उठाए। इस पर सदन में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दखल के बाद सदन की कार्यवाही फिर से चलने लगी।

माफिया अतीक, पत्नी शाइस्ता और दोनों बेटों के खिलाफ FIR दर्ज

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और गनर की हत्या के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ करीब सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शाइस्ता से भी पूछताछ हुई है। पुलिस ने उमेश पाल के कोर्ट से लेकर उसके घर तक के पूरे रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले हैं।

News source-

https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/prayagraj/news/miscreants-shot-and-killed-umesh-pal-main-witness-of-the-raju-pal-murder-case-in-in-prayagraj-130969935.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button