मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक हादसा: 12 लोगों की मौत 50 घायल, CM ने जताया दुख

 

Madhya Pradesh News: रीवा, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ह्रदय विदारक हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बसे गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से वापस लौट रही थी तभी हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले की चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के समीप ग्राम बरखड़ा के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक-एक कर तीन यात्री बस पलट गई। एक बस को ट्रक ने मारी टक्कर, जबकि दो बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। 50 से अधि‍क लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि लोगों को भोजन और पानी वितरण के दौरान यह हादसा हो गया। हादसा स्थल पर रीवा कमिश्‍नर और आइजी मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।सीएम ने कहा कि सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को किया अलर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button