22 February 2023 Ka Rashifal: वृष राशि आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, फिजूल खर्च से बचें

Aaj Ka Rashifal 22 February 2023:  आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है।  तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के कल भोर 4 बजकर 50 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज स्वस्थ्य के साथ साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज सोच समझ कर बोलना है आज के दिन वरना कोई नई समस्या खडी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज आप खुश रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

 आज किसी केस में उलझ सकते हैं इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाये। किसी से हो सकती है अनबन। पर आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। फिजूल खर्च से बचें। आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज के दिन विवाह के लिए अच्छा संयोग बन रहा है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

 आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज राशि स्वामी की स्थिति गुरु और शुक्र के साथ भाग्य स्थान में होकर आपके भाग्य को आज अधिक प्रबल करेगा, लेकिन निर्णय लेने के लिए उतार चढ़ाव बने रहेंगे। खुद को स्थिर करके निर्णय लें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योग मेडिटेशन करने की जरूरत है। जिससे मन मजबूत होगा और कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सुनहरा

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

 आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं। बाहर खाने से आज बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ढीला।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

प्रॉपेर्टी लेने का सोच रहे हैं तो ले सकते हैं। वाहन के लिए भी सोच सकते हैं। लेकिन सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। निर्णय चाहे व्यापार में हो नौकरी में हो या फिर घर में, बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आपको पैसा नहीं देना है। किसी को भी साथ पुराना पैसा लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। प्रमोशन हो सकता है। काफी प्रबल योग है। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। सरकारी नोकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे है। आज छोटी यात्रा हो सकती है, परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। आज घर में आफिस की किसी बात पर झगड़ा बढ़ सकता है। इसलिए पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

स्वस्थाय का आज ध्यान रखें, बिगड सकता है। करियर पर ध्यान देने का समय है। लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नहीं लौटेगा। इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखे गुम या चोरी हो सकता है। कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-क्रीम

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

धन प्राप्ति के योग बने हैं। कहीं से अचानक धन आ सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन की शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके कामकाज के क्षेत्र में दिखेगा। थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है। पार्टनर भाग्यशाली साबित होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज खानपान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

 आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेंगे। आज अपने सभी काम समय सर निपटा लेंगे। शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ उलझने से बचें। तनाव बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
शुभ अंक- 4
शभु रंग- हल्दी पीला

News source- 

https://hindi.news24online.com/astrology/aaj-ka-rashifal-22-february-2023-all-zodiac-signs-know-wednesday-horoscope-pmvn/161614/3/amp/

Betul: पलंग पेटी के अंदर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: SP ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button