Betul: पलंग पेटी के अंदर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: SP ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

बैतूल– मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में एक युवक का जला हुआ शव पलंग पेटी में मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ मे 20 फरवरी को बलराम पिता रमेश गायकवाड़ उम्र 31 वर्ष नि. हिवरखेड़ का घर मे स्थित पलंग पेटी के अंदर  जला हुआ शव मिला था जिसके संबंध में थाना मुलताई मे मार्ग कायम कर जांच में लिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद , SDOP नम्रता सोधिया एवं एफएसएल अधिकारी नर्मदापुरम् के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, एवं जांच अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button