MP: शिवराज सरकार की नई शराब नीति को पूर्व सीएम उमा भारती ने ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम बताया

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने नई शराब नीति की घोषणा की जिसमें पूरे प्रदेश में अहाते को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है। पूर्व सीएम उमा भारती ने शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की है।

उल्लेखनीय है कि कई दिनों से उमा भारती ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल के रखा था। विरोध के दौरान कई बार उन्हें शराब दुकानों पर पत्थर फेंकते हुए देखा गया। अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कई बार सरकार को अंजाम भुगतने तक की धमकी दी गई। उमा भारती के आक्रामक तेवरों के बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में सभी अहतो को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गदगद है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि नई शराब नीति से बड़े भाई ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे संतोष एवं गौरव प्रदान किया है। शिवराज जी द्वारा घोषित शराब नीति अन्य राज्यों के लिए मॉडल नीति बन जाएगी। शिवराज सरकार और उनके मंत्री परिषद की बैठक में नई शराब नीति घोषित किए हैं वह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। सीएम शिवराज का मध्य प्रदेश की सभी जनता एवं खासकर महिलाओं की तरफ से अभिनंदन है।

Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में आई कमी: महंगाई से मामूली राहत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button