गरीब रथ ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप: संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली से चेन्नई के बीच चलने वाली गरीब रथ ट्रेन को राजस्तान के धौलपुर स्टेशन पर बम की अफवाह के चलते रोका गया. अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बताया कि बम की अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. इन तीनों लोगों ने सोमवार देर रात ट्रेन में बम की अफवाह फैलाई थी. पुलि के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस को बम की अफवाह के बाद तीन घंटे तक राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर रोका गया था.

उत्तर-मध्य रेलवे (North Central Railway) ने सीपीआरओ ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि इन यात्रियों ने रेलवे मदद पोर्टल पर बम की सूचना दी थी. एक यात्री ने अपनी शिकायत बताया कि ट्रेन के G2 कोच में बम है और दो अन्य यात्रियों ने भी इसके बारे में उन्हें बताया है.

पुलिस की एक टीम जीआरपी पुलिस और RPF फोर्स के साथ तुंरत धौलपुर स्टेशन पहुंच गई और सर्च अभियान चलाया गया. जांच के लिए स्टेशन पर ही बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी बुला लिया गया था. टीम ने G2 कोच के साथ ही G3 और G4 को भी तुरंत खाली करवाया और बम की तलाश की.

(News source-india.com)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button