इजराइल ने सीरिया पर की एयरस्ट्राइक: दागी मिसाइलें, कई लोगों की हो गई मौत

इजराइल ने रविवार सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क में मिसाइल दागी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, एक बिल्डिंग पर हुए इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हुए हैं। ये हमला काफर सोउसे में हुआ। इस इलाके में सीरिया की सिक्योरिटी एजेंसी, इंटेलीजेंस हेडक्वॉर्टर और सीनियर अधिकारियों के घर हैं।

सीरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि इजरायल ने गोलन हाइट्स की तरफ से दमिश्क और इसके आसपास के इलाकों में रिहायशी सहित कई दूसरे क्षेत्रों पर हवाई हमला किया। इससे पहले इजराइल ने कई बार दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को टारगेट किया है लेकिन पहली बार उसने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है।

ईरानी समर्थित ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करता है इजराइल
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला मिसफायर्ड सीरियन एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल से किया गया था। नियमों के मुताबिक, इजराइली सेना सीरिया में स्ट्राइक्स पर कोई टिप्पणी नहीं करती हैं, लेकिन पिछले 10 सालों में सीरिया में अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहे ईरानी-समर्थित ग्रुप के खिलाफ इजराइल ने कई एयरस्ट्राइक की हैं।

इजराइल को ईरानी घुसपैठ का डर
इजराइल डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, वो उन जगहों पर हमला करते हैं जहां बड़ी मात्रा में इन ग्रुप्स के हथियार रखे होते हैं। इन ग्रुप्स में लेबनान का हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन प्रमुख तौर पर शामिल है। इजराइल के हवाई हमलों ने कई बार सीरिया के एयर-डिफेंस सिस्टम को टारगेट किया है। दरअसल, इजराइल को अपनी उत्तरी सीमा पर ईरानी घुसपैठ का डर बना रहता है और इसके चलते वो ईरानी बेस और लेबनानी आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला करता रहता है।

News source-

https://www.bhaskar.com/international/news/israel-airstrike-video-update-15-killed-in-syria-damascus-130945034.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button