शेरों से हाथी के बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़ा भैंसों का दल: दुम दबाकर भागे शेर, देखिये वीडियो
Wild Animal Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. आमतौर पर शेर जब शिकार कर रहे होते हैं तो कोई भी दूसरा जानवर उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाता है. लेकिन कभी-कभार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है. इसमें देख सकते हैं कि कई सारे शेर मिलकर एक छोटे हाथी का शिकार कर रहे थे, लेकिन भैंसों के झुंड ने आकर उसकी जान बचा ली.
शेरों पर टूट पड़ा भैंसों का दल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि कई शेर मिलकर जंगल में घूम रहे हाथी के बच्चे को पकड़ लेते हैं और फिर शिकार में लग जाते हैं. हाथी की चीख सुन वहां एक भैंसा आता है और फिर देखते ही देखते सारी सेना ही बुला लाता है. सभी मिलकर शेरों पर अटैक कर देते हैं और हाथी के बच्चे की जान बचा लेते हैं. भैंसों के झुंड ने शेरों को इतना डराया कि वे मौके से ही फरार हो गए.
News source-
https://www.india.com/hindi-news/viral/wild-animal-video-sher-ka-video-hathi-ka-video-sher-aur-bhense-ka-video-animal-video-google-trends-buffalo-herd-saves-elephant-baby-from-lions-see-what-happened-then-omg-video-is-viral-now-5891635/



