14 February 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों के आज बिगड़े काम होंगे सफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदय तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, उसके बाद व्याघात योग लग जायेगा।  साथ ही आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जानकी जयंती है।

मेष राशि

आप काम के सिलसिले से विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरर के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश में फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती का हाथ मिला सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 7

कर्क राशि

इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। केले के पेड़ में जल अर्पित करने से आपका विवाह जल्द होगा।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आप घर में आज छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। मां लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाने से आपके रिश्ते मजबूत होते हैं।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, आज उनके लिए दिन शुभ है। रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे । तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी करियर की अच्छी शुरुआत होगी।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि

किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई महत्वपूर्ण केस उनके पक्ष में रहेगा। साथ ही नया केस भी मिल सकता हैं। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। किसी जरूरतमंद को आज कपड़े दान करने से आपके बिगड़े हुए काम पूरे होंगे।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि

आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा जो पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा।  आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत पड़ सकती है। लवमेट को इयर रिंग गिफ्ट कर सकते है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है वो आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लव पार्टनर आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं, जिससे घरवालों का मन प्रसन्न होगा। केले के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटने से आपकी शादी जल्द होगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 5

मकर राशि

दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। उन चीजों को महत्व दे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा।  परिवारवालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके काम सावधानीपूर्वक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button