Betul: रेत के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी: माईनिंग विभाग की अर्थी निकाली

बैतूल। जिले में रेत के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने माईनिंग विभाग की अर्थी निकाली। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
कांग्रेसियों का कहना है कि जिले में रेत ठेकेदार द्वारा बढ़ाकर 38 रूपये घनफीट कर दिए है जिससे रेत आम लोगों के पहुंच से दूर होते जा रही है। इतनी महंगी रेत खरीद पाना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संभव नहीं है। रेत के दाम घटाकर 25 से 30 रूपये घनफीट किए जाए। रेत के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसी सडक़ पर उतर गए। लल्ली चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से माईनिंग विभाग की अर्थी निकाली गई। यह प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टेण्ड, बस स्टेण्ड से होते हुए पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप कार्यालय से खनिज कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने कुछ देर तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अर्थी को जलाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन रेत के दाम कम करें। मांगे पूरी पूरी नहंी हुई तो कांग्रेस द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। रेत के बढ़ते दाम किसी भी सूरत में मान्य नहीं किए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान समीर खान, ब्रजभूषण पांडे, मोनू बड़ोनिया, राजेश शर्मा, कादिर खान, मुकेश झारे, सीमा अतुलकर, जमुना पंडाग्रे, धीरू शर्मा, लोकेश पगारिया, तरूण कालभोर, ऋषि दीक्षित, मोनू वाघ, डैनी भावसार, नब्बू खान, मिथलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
Betul Accident: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 40 लोग घायल: 8 लोगों को आई गंभीर चोट ज़िला अस्पताल भर्ती

