आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी: लोगो मे मच गया हडकंप, देखिये वीडियो

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम करीब 7 बजे आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इस नजारे को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। हालांकि कुछ समय बाद ये रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह नजारा प्रदेश के धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में दिखाई दिया। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ट्यूबलाइट जैसी चमकने वाली चीज क्या थी?

उमरिया जिले के चंदिया में रही चर्चा

उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। लोग कुछ समय तक अचंभित होकर देखते रह गए। यहां इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

धार में दिखी अनोखी रोशनी

धार जिले के मनावर में लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7.20 मिनट पर अनोखी रोशनी आसमान में देखी। शहनवाज शेख और अजय पाटीदार समेत कई लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया।

खरगोन जिले के बड़वाह के करण कुमरावत ने बताया कि वह केबल जोड़ने के लिए रतनपुर फाटे गया था। इसी दौरान आसमान में ट्यूब-लाइट जैसी चमकने वाली यह लाइट दिखाई दी। जिसे देखने के बाद उन्होंने दोस्तों को भी बताया। उन्होंने भी आसमान में यह नजारा देखा। काफी देर तक लंबी छड़ी की तरह अलग-अलग रंगों में चमकने वाली चीज देखकर इसे पहले सैटेलाइट का हिस्सा समझ रहे थे। यह नजारा करीब 10 मिनट तक दिखाई दिया।

कई बार दिख चुकी है रोशनी

इससे पहले 12 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और करीब 10 महीने पहले एमपी समेत देशभर में इस तरह का नजारा दिख चुका है। 12 सितंबर को दिखी इस रोशनी को किसी ने एलियंस बताया था, तो किसी ने उल्कापिंड। बाद में पता चला कि न तो ये कोई उल्कापिंड है और न ही ये कोई एलियन्स हैं। आसमान में ट्रेन की तरह दिखने वाली यह रोशनी कुछ और नहीं सैटेलाइट है। आमतौर पर ये स्टारलिंक की सैटेलाइट हैं। इन सैटेलाइट्स की संख्या 46 या उससे ज्यादा होती है.

News source-

https://www.bhaskar.com/local/mp/dhar/manawar/news/scene-seen-in-many-districts-of-madhya-pradesh-people-were-shocked-to-see-130874185.html

मच्छर से MP के 12 जिलों में मचा है हड़कंप: काटने के बाद दिव्यांग होने का दावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button