IND W vs ENG: भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीत

IND W vs ENG W, Team India Won U-19 WC 2023। भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम (Indian U-19 Women’s Cricket Team) ने 29 जनवरी को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बता दें कि यह पहला मौका था जब किसी महिला टीम ने विश्व कप का खिताब जीता। शैफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड टीम को फाइनल मैच में 7 विकेटों से हरा दिया।
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में सौम्या तिवारी (Soumya Tiwari) ने भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 64.86 रहा।
2.गोनगाडी त्रिशा
भारतीय महिला टीम की अंडर-19 विश्व कप जीत में गोनगाडी त्रिशा (Gongadi Trisha) हीरो बनकर उभरी। उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्रािक रेच 82.75 रहा।
भारतीय महिला टीम के आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की जीत में तितस साधू ने भी अहम योगदान दिया। बता दें कि साधू ने 4 ओवर फेंकते हुए 1.50 की इकॉनमी रेट से 2 विकेट चटकाए और इंग्लैंड टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका।
4.अर्चना देवी
भारतीय स्पिनर अर्चना देवी (Archana Devi) ने फाइनल मैच में 2 अहम विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.66 का रहा। इसके साथ ही अर्चना ने फाइनल मैच में एक शानदार कैट भी लपका। उन्होंने रायना मैकडॉनल्ड गे का कैच लपककर इंग्लैंड को बेकफुट पर धकेल दिया।
News source-
https://www.jagran.com/cricket/headlines-ind-w-vs-eng-w-under-19-world-cup-final-2023-team-india-won-by-7-wickets-winning-star-shafali-verma-soumya-tiwari-gongadi-trisha-archana-devi-23313068.html



