देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, PM की रेस में तीसरे नंबर पर
इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर देश के सियासी मिजाज को जानने के लिए सर्वे किया. इस सर्वेक्षण में कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया. जिन्होंने आज के समय में लोकसभा चुनाव कराने की स्थिति में एनडीए को एक बार फिर बहुमत दिया. वहीं यूपीए को महज 153 सीटें ही दीं.
आज लोकसभ चुनाव हुए तो सर्वे के मुताबिक एनडीए- 298 यूपीए- 153 अन्य- 92 सीटें मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी वह काफी पॉपुलर हैं। इन सबके बीच एक सर्वे के जरिये यह जानने की कोशिश की गयी कि PM Modi का उत्तराधिकारी कौन होगा? वहीं, साल 2024 में होने वाले आम चुनावों को लेकर आम जनता का क्या मूड है? पीएम मोदी की सरकार को लेकर क्या सर्वे है और मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा कौन होगा? इन सब सवालों के जवाब सर्वे में जानने की कोशिश की गयी।
BJP के इन नेताओं के बीच कांटे की टक्कर
इंडिया टुडे और C Voters के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे में करीब 52. 5 फीसदी लोगों ने अगली बार भी प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। वहीं, सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बीच कड़ी टक्कर है। सर्वे के ताजातरीन आंकड़ों में पीएम मोदी, लोकप्रियता के मामले में अपने विरोधियों से काफी आगे नजर आ रहे हैं।



