कार्तिक त्रिवेदी की शॉर्ट फिल्म राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रथम:राज्यपाल ने किया सम्मानित

बैतूल: 13 वे मतदाता दिवस के मौके वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये. जिसमे माय वोट माय फ्यूचेर, पॉवर ऑफ वन वोट विषय पर बनी शॉर्ट फिल्म ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया.फिल्म के निर्देशन हेतु कार्तिक त्रिवेदी को राजधानी मे राज्यपाल मन्गु भाई पटेल ने प्रथम आने पर समानीत किया.
त्रिवेदी ने बताया की यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है. फिल्म की कहानी सूर्य दीप त्रिवेदी ने लिखी है, साथ हीं श्रेणीक जैन, दिशा राठौर, शेख साहिल, नैनी पाटिल, ने अभिनेय किया है, फिल्म का छयकांन् राजवीर सिंह ने किया है फिल्म का विषय मतदाता को कर्तव्य का बोध करवाने वाला है राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रथम आना पुरे जिले के लिए अच्छा महसूस करने वाला हैं



