राहुल गांधी बोले दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत वाले बयान पर मैं सहमत नहीं

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। राहुल गांधी ने  कहा की सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत की जरूरत नहीं। ये दिग्विजयजी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। श्री गांधी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगने वाला बयान दिग्विजय सिंह का यह निजी बयान है। उन्होंने जो भी कहा है वह उनकी निजी राय है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button