PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक: रोड शो के दौरान माला लेकर कार के करीब पहुंचा युवक
हुबली में PM मोदी की सुरक्षा में चूक, माला पहनाने नजदीक तक पहुंचा युवक#PMModi #hubballi pic.twitter.com/pZB6TACXLh
— Anubha Tripathi (@AnubhaTripathi_) January 12, 2023
कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने पर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। जानकारी के अनुसार पीएम यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। वे रोड शो कर रहे थे, तभी एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार के गेट तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन रोक लिया। उधर, पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में चूक से इनकार किया है।



