पाकिस्तान पर विराट जीत:आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, कोहली ने नो बॉल पर सिक्स जड़ा, अश्विन ने आखिरी बॉल पर जिताया

19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए।
19.2: कार्तिक आए और उन्होंने एक रन दिया। स्ट्राइक कोहली के पास आ गई।
19.3: नवाज ने कोहली को गेंद फेंकी और कोहली ने शॉट के बाद एक रन को दो रन में बदल दिया।
19.4: नवाज ने गेंद फेंकी और कोहली ने डीप स्क्वायर लेग में सिक्स मार दिया। कमर से ऊपर होने की वजह से गेंद नो बॉल हो गई।
19.4: इसके बाद नवाज ने फिर एक वाइड बॉल फेंक दी और फ्री हिट बरकार रही।
19.4: कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वो आउट नहीं हुए। दौड़कर 3 रन और बटोर लिए।
19.5: दिनेश कार्तिक स्वीप खेलने के प्रयास में स्टंप हो गए।
19.6: नवाज ने वाइड बॉल डाली और स्कोर बराबर हो गया।
19.6: अश्विन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने नवाज की गेंद को मिड ऑफ पर खेलकर मैच जिता दिया।
2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने राहुल को 4 रन पर पैवेलिनय भेजा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। वे 4 रन बनाकर हारिस रउफ का शिकार हुए।
सूर्या कुमार यादव से टीम इंडिया को बहुत उम्मीद थी। उनको अच्छी शुरुआत भी मिली, लेकिन 10 बॉल में 15 रन बनाने के बाद वह हारिस रउफ की बॉल पर आउट हो गए। रउफ ने मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ बॉल डाली। सूर्या स्लिप के ऊपर से अपर कट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद में गति इतनी थी कि बल्ले को चूमती हुई गेंद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के ग्लव्स में चली गई।
पाकिस्तान को इफ्तिकार-मसूद ने संभाला
पाकिस्तान की ओर से इफ्तिकार अहमद ने 51 रन की पारी खेली। शान मसूद ने भी 52 रन बनाए। इन्हीं दोनों ने ओपनर्स को जल्दी खो चुकी पाकिस्तानी टीम को संभाला। 50 रन की साझेदारी भी की। इफ्तिकार को भाग्य का साथ भी मिला था। शमी की गेंद पर उनका एक मुश्किल कैच अश्विन से छूट गया था। पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर



