6 साल में पहली बार पाकिस्तान से हारा भारत:एशिया कप टी-20 में PAK ने 13 रन से हराया, निदा डार ने खेली 56 रन की पारी

मैच में पाक टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा रन निदा डार के बल्ले से आए। उन्होंने 37 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके। पूजा वस्त्राकर को 2 सफलताएं मिलीं।
जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 124 रन ही बना पाई। भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। सबसे ज्यादा 26 रन ऋचा घोष ने बनाए। पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने 3 विकेट झटके।
न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर



