Petrol-Diesel Price Hike : आज चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ
Petrol-Diesel Price Hike: Petrol and diesel prices increased for the fourth time today, increasing the burden of inflation on the common man.

Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार 25 मई को एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है।
पिछले कुछ दिनों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं 19 मई को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹3 प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। बैतूल में पेट्रोल के दाम 115.8 रुपये और डीजल के दाम 100.15 रुपये पर पहुँच गये है।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर भी पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ेगा और इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। वहीं आम उपभोक्ता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान नजर आ रहे हैं।


