MP News : एमपी में शिक्षकों की होने वाली TET परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, देश की सर्वोच्च अदालत ने लिया बड़ा फैसला

MP News: Big news came regarding the TET exam for teachers in MP, the Supreme Court of the country took a big decision.

MP News :  मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दायर समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।

कोर्ट ने राहत देते हुए परीक्षा पास करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। पहले यह अवधि 2 साल तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। यानी संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करने का अवसर मिलेगा।

बच्चों के हित को बताया सर्वोपरि

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। अदालत ने माना कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की सेवाएं प्रभावित होने से शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है, लेकिन बच्चों का हित सर्वोपरि है।

किन शिक्षकों को देना होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक यह नियम उन शिक्षकों पर लागू होगा, जिनकी नियुक्ति आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) लागू होने से पहले हुई थी और जिन्होंने अब तक TET पास नहीं की है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षक परीक्षा के दायरे में आएंगे।

विभाग कर रहा तैयारी

स्कूल शिक्षा विभाग विशेष TET परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी में जुट गया है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई-अगस्त 2026 में परीक्षा कराई जा सकती है। इसके लिए पात्र शिक्षकों का डाटा तैयार किया जा रहा है।

असफल होने पर हो सकती है कार्रवाई

विभागीय सूत्रों के अनुसार तय समय-सीमा में परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से कम समय बचा है, उन्हें राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button