MP Rain Alert : एमपी के कई जिलों बरसे बादल, आज फिर बारिश और लू चलने का अलर्ट

MP Rain Alert: Clouds rain in many districts of MP, alert for rain and heat wave again today

MP Rain Alert :  मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। गुरुवार की रात को भिड, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, मुरैना, पन्ना, सागर, दमोह, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, रायसेन और उमरिया जिलो में तेज बारिश हुई है। 
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
वहीं छिंदवाड़ा जिले में तेज आंधी, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर और आगर जिलों में गर्म हवाएं चलने और लू का असर रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।
2 जून को केरल पहुँचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मैं तक केरल पहुंचने की संभावना थी लेकिन मानसून की रफ्तार कमजोर होने के कारण पहुंचने में देरी हो रही है आगामी 2 जून तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। 
शुक्रवार का अधिकतम तापमान
  • बैतूल — 40.4°C
  • भोपाल — 40.6°C
  • दतिया — 35.6°C
  • धार — 39.5°C
  • गुना — 41.2°C
  • ग्वालियर — 34.5°C
  • नर्मदापुरम — 42.5°C
  • इंदौर — 39.4°C
  • खंडवा — 42.1°C
  • खरगोन — 42.0°C
  • पचमढ़ी — 37.4°C
  • रायसेन — 43.0°C
  • राजगढ़ — 42.4°C
  • रतलाम — 41.2°C
  • श्योपुर — 41.6°C
  • उज्जैन — 40.0°C
  • छिंदवाड़ा — 41.0°C
  • दमोह — 41.4°C
  • जबलपुर — 40.1°C
  • खजुराहो — 39.2°C
  • मंडला — 41.4°C
  • नरसिंहपुर — 43.6°C
  • नौगांव — 38.0°C
  • रीवा — 38.2°C
  • सागर — 40.4°C
  • सतना — 39.5°C
  • सिवनी — 40.2°C
  • टीकमगढ़ — 42.0°C
  • उमरिया — 40.6°C
  • मलांजखंड — 41.2°C

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button