7 साल बाद देश में अफ्रीका से सीरीज जीता भारत:दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराया, काम नहीं आई मिलर की सेंचुरी

  • टीम इंडिया ने एक हाई स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में कोई टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई है। दोनों के बीच पहली भारत में पहली टी-20 सीरीज 2015 में खेली गई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए।
    जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई। इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। भारत की ओर से केएल राहुल (57), रोहित शर्मा (43), सूर्यकुमार यादव (61) और विराट कोहली (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने शानदार शतक जमाया और नाबाद 106 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक भी 69 रन बनाकर नाबाद रहे।
    7 साल से नहीं जीत पा रही थी टीम इंडिया
    इस जीत के साथ भारतीय टीम को पहली बार अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 2015 में पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज खेली गई थी और इसमें टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद 2019 में हुई टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। वहीं, इस साल जून में भी सीरीज खेली गई थी और ये सीरीज भी 2-2 से बराबर रही। यानी पिछले 7 साल में भारत में दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 सीरीज हुई और एक बार भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली।
    न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button