Betul Suicide News : होमगार्ड सैनिक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Betul Suicide News: Home Guard soldier commits suicide by consuming a poisonous substance.

Betul Suicide News : बैतूल में होमगार्ड सैनिक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सैनिक ने आत्महत्या का कदम किस कारण उठाया कारण अभी सामने नहीं आया है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि टिकारी निवासी होम गार्ड सैनिक नितेश रघुवंशी (40) ने रविवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

पुलिस के मुताबिक सैनिक अपने पैतृक गांव से वापस आया था। तबसे वह टेंशन में थे।  रविवार शाम को पत्नि ने भोजन बनाकर तैयार किया और भोजन करने का कहा, इसी दौरान सैनिक ने उल्टियां करना शुरू कर दी। परिजनों ने पूछा तो सल्फास खाने की बात सामने आई। परिजन कुछ समझ पाते तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां सैनिक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button