Betul Crime News : हनुमान मंदिर की प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Betul Crime News: Accused who vandalized Hanuman temple idol arrested within 24 hours.

Betul Crime News :   थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पारेगांव स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

11 अक्टूबर 2026 को ग्राम पारेगांव निवासी ग्राम कोटवार धनराज पिता गरिब्या जावलकर, उम्र 40 वर्ष ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 8 बजे वह ग्राम के कन्हैया राजपूत के साथ हनुमान मंदिर में पूजा करने गया था। इस दौरान ग्राम चौपाल के पास स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर की प्रतिमा हाथ के पास से टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा की फोटो लेकर ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मंदिर के पास एकत्रित हुए तथा घटना के संबंध में थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलताई में धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

पुलिस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश पिता मोतीलाल उइके, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम पारेगांव को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी एवं ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 3-4 दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस द्वारा घटना के कारणों सहित अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जाँच की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक सेवाराम एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button