Betul Crime News : रात में दरवाजा काटकर महिला के गले से चैन और हाथ से कंगन काटकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Accused arrested for cutting through the door at night and stealing a chain from a woman's neck and bangles from her wrist.
Betul Crime News : थाना सारणी पुलिस ने शोभापुर कॉलोनी में रात के समय दरवाजा काटकर घर में घुसकर महिला के गले से सोने की चैन एवं हाथ से सोने के कंगन चोरी करने वाली वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण सहित करीब 08 लाख रुपये कीमत की सामग्री बरामद की गई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को फरियादी डी. नंदकुमार पिता व्ही.आर. द्वारकादास, उम्र 55 वर्ष, निवासी टाइप-4 क्वार्टर नंबर 46, शोभापुर कॉलोनी, थाना सारणी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में चीफ मैनेजर माइनिंग के पद पर कार्यरत हैं। रात्रि करीब 03:00 से 03:30 बजे के बीच उनकी मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे उठे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा गैस कटर से काटकर अंदर घुसा और पूजा वाले कमरे में सो रही उनकी मां के हाथ से दो सोने के कंगन तथा गले से सोने की चैन काटकर चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सारणी में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वैज्ञानिक साक्ष्य एवं डॉग एस्कॉर्ट से जांच
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग एस्कॉर्ट के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा स्वयं घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा पीड़िता से घटना की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम गठित कर प्रकरण की गहनता से जांच की गई।
पुलिस के मुताबिक बीएनएस में गिरफ्तार आरोपी अमित मालवीय से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने शोभापुर कॉलोनी में रात के समय कटर से दरवाजा काटकर घर में प्रवेश करना तथा सो रही महिला के हाथ एवं गले से कटर की सहायता से सोने के दो कंगन एवं एक सोने की चैन काटकर चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आरती मालवीय ने चोरी की वारदात में सहयोग किया था, जबकि उसकी मां सकुन बाई ऐसे मकानों की रेकी कर अपने बेटे एवं बहू को जानकारी देती थी। इसके बाद आरोपी अमित अपनी पत्नी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद
आरोपी अमित मालवीय की निशानदेही पर पुलिस ने दो सोने के कंगन, एक सोने की चैन, एक वॉकी-टॉकी, दो मैनपैक सेट, छह मोबाइल फोन एवं दो चार्जर सहित करीब 08 लाख रुपये कीमत की सामग्री बरामद की है।
प्रकरण में आरोपी अमित मालवीय की पत्नी आरती मालवीय एवं मां सकुन मालवीय को 8 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 307 एवं 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 36 वर्ष, निवासी मैग्जीन कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
2. आरती पति अमित मालवीय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैग्जीन कॉलोनी शोभापुर, थाना सारणी।
3. सकुन बाई पति पंचम मालवीय, उम्र 56 वर्ष, निवासी मैग्जीन कॉलोनी शोभापुर, थाना सारणी को गिरफ्तार किया है।
जप्त सामग्री
• सोने के कंगन – 02
• सोने की चैन – 01
• वॉकी-टॉकी – 01
• मैनपैक सेट – 02
• मोबाइल फोन – 06
• चार्जर – 02 कुल अनुमानित कीमत – लगभग 08 लाख रुपये है।
सराहनीय भूमिका
प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उप निरीक्षक मनोज उईके, उप निरीक्षक बी.पी. बूंदेला, सउनि अनिल मोर्य, प्रआर मनोज डेहरिया, श्रीराम उईके, पूनम तिवारी तथा आरक्षक रवि मोहन, मोहित भाटी, राकेश करपे, जितेन्द्र मोरे, जितेन्द्र जाट, लक्ष्मी कश्यप, रामसिंह, मोनू उईके, पवन एनिया एवं डॉग मास्टर विवेक गाडगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



