Betul News : सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाडे को हटाया, कुछ दिन पहले ज्ञानवाणी न्यूज़ पोर्टल ने दी थी जानकारी

Betul News : अनियमितता सामने आने के बाद बैतूल सीएमएचओ डॉक्टर मनोज हुरमाड़े को हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ संजीव शर्मा को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल  की जिम्मेदारी अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक दी गई है। 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अवर सचिव सीमा डेहरिया ने आदेश जारी किए हैं। डॉ हुरमाड़े को नई जिम्मेदारी क्या दी जाएगी या फिर तबादला होगा इसको  लेकर अभी कोई आदेश नही आये है।

ज्ञानवाणी ने दी थी जानकारी

कुछ दिन पहले ज्ञानवाणी न्यूज़ पोर्टल ने जानकारी दी थी कि स्वास्थ्य विभाग में घोटाला सामने आने के बाद बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बहुत नाराज है। सीएमएचओ डॉक्टर हुरमाड़े पर जल्द गाज गिरने वाली है। ज्ञानवाणी की न्यूज़ सच साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button