Betul News : गणेश प्रतिमा विसर्जन करके आ रही महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Betul News: Woman assaulted while returning after Ganesha idol immersion; case registered.
Betul News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र ग्राम खंडारा में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। फरियादी महिला राधिका तुमड़ाम ने बताया 22 सितंबर की रात को वह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गाँव के ही पास तालाब गई थी।
प्रतिमा विसर्जन करके आ रही थी तभी लगभग रात्रि 9:00 बजे खंडारा चौक पर भीड़- भाड़ थी। गणेश विसर्जन के जुलूस निकल रहे थे। फरियादी ने आरोप लगाया कि गांव की ही नीतू यादव ने उसे धक्का दिया। धक्का क्यों दिया गया पूछा तो नीतू यादव ने गाली- गलौज करना शुरू कर दिया और लकड़ी से मारपीट कर दी।
इस घटना में महिला राधिका को सिर और आँख के पास चोट आई है। इस पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराया पुलिस मारपीट की घटना की जांच कर रही है।



