MP Weather Update : आज से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू, एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नही

MP Weather Update: Withdrawal of the Southwest Monsoon begins today; no heavy rain alert for MP.

MP Weather Update :  दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 19 सितंबर को दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन-चार दिनों में राजस्थान के और कुछ हिस्सों से तथा पंजाब और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो जाएगी। मध्य प्रदेश में भी सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

इन जिलों में गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा कही-कही हल्की बौछारें पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button