Betul Crime News : जुआ के फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगद राशि बरामद
Betul Crime News: Police raid gambling den; 5 gamblers arrested, cash seized.
Betul Crime News : बैतूल के थाना सारनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मौके से ₹10,610 नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त.2026 को थाना सारनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत पाथाखेड़ा/सारनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही की गई।रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते पाए गए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/जुआ फड़ से ₹10,610 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. संजय तायवाडे, पिता लाहनू तायवाडे, उम्र 41 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर, पाथाखेड़ा
2. सुनील नागले, पिता बसोड़ी नागले, उम्र 45 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी, पाथाखेड़ा
3. समीर लाहोरिया, पिता संजू लाहोरिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी जगजीवन नगर, पाथाखेड़ा
4. अभिषेक गुप्ता, पिता सुरेन्द्र गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी जगजीवन नगर, पाथाखेड़ा
5. दुर्गेश, पिता उमाकांत लागड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी, पाथाखेड़ा
जप्त मशरूका
– नगदी ₹10,610/-
– ताश के 52 पत्ते
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारनी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक श्रीराम उइके, आरक्षक राकेश करपे एवं आरक्षक रविमोहन
।



