MP Weather Update : मध्य प्रदेश के चार जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में बारिश का आधा कोटा पूरा
MP Weather Update: Alert for extremely heavy rainfall in four districts of Madhya Pradesh; Betul has received half of its seasonal rainfall quota.
MP Weather Update : एमपी के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जिलों में रिमझिम जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी है। अति भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।इन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक रायसेन, सिहोर, राजगढ़, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, मंडला, सागर, छतरपुर कही-कही तेज बारिश की संभावना है। झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेगी।
इन जिलों में वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मेहर, पांढुर्णा वज्रपात और झंझावात की संभावना बनी है।
औसत बारिश का आधा कोटा पूरा, रिमझिम बारिश का दौर जारी
आठनेर ब्लॉक पिछड़ा, नदी-नालों में भी पर्याप्त पानी नहीं
बैतूल इस वर्ष मानसून की बेरूखी साफ दिखाई दे रही है। बारिश के तीन महीने बीतने में है। अब जाकर कहीं बारिश का आधा कोटा पूरा हो सका है। रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इधर तेज बारिश नहीं होने से जलाशय, नदी, नाले में पर्याप्त पानी नहीं है। यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में जल संकट की आहट महसूस होने लगेगी। 5 से 6 दिन बाद बारिश का तीसरा महीना अगस्त बीत जाएगा। अब तक जिले में 571.5 यानी 22.86 इंच बारिश हो पाई है। इस वर्ष अब तक बारिश का आधा ही कोटा पूरा हो पाया है। जिले के घोड़ाडोंगरी, चिचोली, शाहपुर, मुलताई, भीमपुर ब्लॉक ऐसे है जहां बारिश का कोटा आधा पूरा हो सका है। बैतूल, प्रभातपट्टन, आमला, भैसदेही और आठनेर में अभी बारिश का आधा कोटा भी पूरा नहीं हो सका। सबसे कम 349.1 मिमी बारिश आठनेर में हुई है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए जिले में 1083 मिमी यानी 44 इंच बारिश होनी चाहिए।
गत वर्ष से इस वर्ष बारिश कम
बैतूल में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बारिश कम हो रही है। गत वर्ष अब तक जिले में 719.7 मिमी यानी 28.78 इंच बारिश हो चुकी थी। इस बार बारिश ने जिलेवासियों को चिंता में डाल दिया है। बारिश के तीन महीने जून, जुलाई और अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है। सितम्बर में देखने में आता है कि बारिश कम होती है। मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो रही।



