Betul Crime News : खेतों में केबल चोरी करने वाला आरोपी, और माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
Betul Crime News: Accused who stole cables from fields and the scrap dealer who bought the stolen goods arrested.
Betul Crime News : थाना साईंखेड़ा पुलिस द्वारा खेतों से केबल तार चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2026 की रात्रि ग्राम बाड़ेगांव स्थित किसानों के खेतों से तथा दिनांक 08-09 जुलाई 2026 की रात्रि ग्राम धाबला स्थित करीब 8-10 किसानों के खेतों/कुओं में लगे मोटर पंपों से कॉपर के केबल तार अज्ञात आरोपियों द्वारा काटकर चोरी कर लिए गए थे।घटनाओं के संबंध में थाना साईंखेड़ा में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, पुलिस टीम एवं डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
चोरी की घटनाओं के त्वरित खुलासे एवं किसानों की चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र के आधार पर आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान *आरोपी रवि कुमरे* से पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर किसानों के खेतों से केबल तार चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी रवि कुमरे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दोनों अपराधों से संबंधित केबल तार से निकाला गया जला हुआ तांबा कुल 15 किलोग्राम बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी का शेष माल *मोरशी, अमरावती (महाराष्ट्र) निवासी कबाड़ी कलीम खान* को बेचना बताया। इस पर थाना साईंखेड़ा पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पहुंचकर दबिश दी गई तथा आरोपी कलीम खान से दोनों अपराधों से संबंधित जला हुआ तांबा कुल 20 किलोग्राम बरामद किया गया। चोरी का माल खरीदने के आरोप में कलीम खान को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जप्त संपत्ति
थाना साईंखेड़ा के दोनों अपराधों में कुल 35 किलोग्राम तांबा, जिसकी अनुमानित *कीमत करीब ₹35,000 है,* बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
चोरी करने वाला आरोपी
1. रवि पिता गेंदराव कुमरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुंदामाल, थाना आठनेर, जिला बैतूल।
चोरी का सामान खरीदने का आरोपी*
2. कलीम पिता साहेबखान, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोलवाट, मोर्शी, जिला अमरावती, महाराष्ट्र।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी साईंखेड़ा; निरीक्षक आबिद अंसारी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट; उनि पूनमचन्द्र साहू; प्रआर विनय जायसवाल, बलवीर मर्सकोले, रामानंद धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, रविन्द्र नागले; आरक्षक विनोद साहू, अमित टेकाम, बबलू धुर्वे, आदित्य बेले; मआर रंजिता उईके; सैनिक मुंशीलाल, प्रदीप, दुर्गेश; डॉग मास्टर विवेक गाडगे एवं पवन एनिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
जनसामान्य से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के किसानों एवं नागरिकों से अपील की है कि खेतों में लगे बोरवेल/मोटर पंप के केबल, विद्युत ट्रांसफार्मर, निर्माणाधीन स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल डायल-112 अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें।
किसान अपने खेतों में लगे मोटर पंप एवं विद्युत उपकरणों की समय-समय पर निगरानी रखें तथा संभव हो तो सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाएं। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
बैतूल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।



