Betul News : बैतूल में वन विभाग कार्यालय में रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, अधिकारियों के कहने पर रिश्वत लेने का आरोप
Betul News: Two employees arrested for taking bribe in Forest Department office in Betul, accused of taking bribe on the orders of officials.

Betul News : बैतूल के पश्चिम मंडल कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लंबित प्रकरण को खत्म करने और प्रमोशन के मामले में रिश्वत लेने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई लोकायुक्त के डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार को की गई।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता वनरक्षक सुशांत पाठक के खिलाफ लंबित प्रकरण था जिसके कारण कई वर्षों से पदोन्नति रुकी हुई थी। इस लंबित प्रकरण का निपटारा करने के एवज में सहायक ग्रेड 2 एवं वरिष्ठ क्लर्क माखनलाल पाल और कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर ने शिकायतकर्ता से 55000 की मांग की गई। इस मामले की शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त की टीम को सूचना दी थी। सूचना के आधार पर टीम बैतूल पहुंची और एसडीओ कार्यालय के बाहर माखनलाल पाल और अभय सिंह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि यह राशि अधिकारियों के कहने पर माँगी है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।



