Betul Crime News : सिंधिया से जान पहचान बताकर MP METRO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹3.54 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Accused arrested for swindling ₹3.54 lakh by falsely claiming acquaintance with Scindia and promising a job in MP Metro.

 Betul Crime News :  थाना कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ₹3,54,000 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक 27 दिसंबर 2024  को फरियादी मयूर मालवीय पिता रमेश मालवीय, निवासी शक्ति नगर गौठाना थाना कोतवाली बैतूल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 फरवरी 2024 को आरोपी आलोक कुमार बामने निवासी खंजनपुर पवार कॉलोनी, मो.नं. 7000037731 ने उसे MP METRO में नौकरी लगाने का झांसा देकर कुल ₹3,54,000* लिए थे। इसमें ₹3,49,000 फोन-पे के माध्यम से एवं ₹5,000 नगद बैतूल में दिए गए। आरोपी ने सिंधिया  से जान-पहचान बताई थी।
आरोपी ने 11 मार्च 2024 को फरियादी को MP METRO का फर्जी “कंप्यूटर ऑपरेटर” का ऑफर लेटर दिया। इसके बाद मार्च से लगातार 10-15-20 दिन या अगले सप्ताह में जॉइनिंग का बोलकर टालता रहा। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने फरियादी का फोन ब्लॉक कर दिया एवं अन्य नंबरों से भी संपर्क नहीं किया।
13 जून 2024 को भोपाल में मिलने पर आरोपी ने AXIS बैंक का चेक क्रमांक 326544 दिया। फरियादी द्वारा चेक बैंक में लगाने पर अपर्याप्त राशि के कारण 3 बार चेक बाउंस हो गया। फरियादी ने बताया कि उसने यह राशि लोन लेकर ब्याज पर ली थी।रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध  धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण में आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। लगातार पतासाजी के दौरान आरोपी आलोक कुमार बामने की लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
आलोक कुमार बामने पिता दुर्गा प्रसाद बामने
निवासी चांदनी चौक, पिंडका पार्क, ब्लॉक कार्यालय के पीछे कुरई, जिला सिवनी
हाल पता: पलारी रोड, सेवानिवृत्त शिक्षक धुर्वे जी का मकान, धनोरा, जिला सिवनी गिरफ्तार किया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, सउनि राजेश मालवीय, उनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 528 महेश नगदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button