MP News : दिल दहला देने वाली वारदात, माँ ने 4 दिन की बच्ची को दी ख़ौफ़नाक मौत

MP News: Heart-wrenching incident; mother inflicts a horrific death on her 4-day-old baby girl.

MP News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपनी ही 4 दिन की बच्ची को तड़पा तड़पाकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक चुरहट के ग्राम भेलकी में 4 दिन की बच्ची का शव नीले ड्रम में मिला। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक  बच्ची को माँ सोनू पटेल ने पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया। बच्ची तड़प तड़प कर मर गई। मामले पर पर्दा डालने के लिए महिला बच्ची के शव को गोद मे लेकर बैठ गई थी। जांच में पुलिस को शक हुआ और सख़्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल किया। महिला ने बताया कि वह बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button