Betul Rain News : मानसून मेहरबान , बैतूल के चिचोली और भैसदेही में हुई भारी बारिश
Betul Rain News: Monsoon brings bounty; heavy rainfall in Betul's Chicholi and Bhainsdehi.
Betul Rain News : बैतूल जिले में मानसून खूब मेहरबान हुआ है। जिले के भैसदेही और चिचोली ब्लॉक में जमकर बारिश हुई है। बारिश के कारण कई छोटे नदी नाले उफान पर आ गए है। आज फिर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक चिचोली में चार और भैसदेही में साढ़े चार इंच बारिश दर्ज की गई। किसान कई दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा बैतूल के सभी ब्लॉकों में कहीं तेज तो कोई मध्यम बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। अब तक जिले में कुल 132.4 यानी 5 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है।




