MP Weather News : भोपाल, इंदौर में बारिश, 12 दिन से अटका है मानसून, जाने ताजा उपडेट

MP Weather News: Rain in Bhopal, Indore, monsoon stuck for 12 days, know the latest update

MP Weather News :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री- मानसून की बारिश हो रही है तो कई जिलों में सूखे जैसे हालात निर्मित है। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर उज्जैन, सीहोर और धार जिले में बारिश होने के समाचार मिले है। बारिश के कारण इन जिलों में मौसम सुहाना होगा गया है।

23 जून से आगे बढ़ेगा मानसून

मानसून ने अभी तक मध्य प्रदेश में दस्तक नहीं दी है। पिछले 12 दिनों से मानसून तेलंगाना के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया जिसमें बताया गया कि 23 जून से मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना बनी है। 27 जून तक मानसून के मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना बनी है। यानी कि मध्य प्रदेश वासियों और इंतजार करना पड़ेगा।

बोवनी कार्य बिछड़ने से किसान चिंतित

किसानों का कहना है कि 8 जून से मृग नक्षत्र की शुरुआत हो गई। बारिश नहीं होने के कारण बोवनी कार्य नही हो पा रहा है। बोवनी कार्य नहीं होने से किसान चिंतित है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है। एमपी के कई जिलों में बारिश नही होने से सूखे जैसे हालात निर्मित हो गए है। किसान आसमान क ओर टकटकी लगाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button