MP News : एमपी में ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी खबर, मुख्यमंत्री ने कही यह बात

MP News: Big news about transfer in MP, Chief Minister said this

MP News : मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर नई नीति जल्द लागू हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई ट्रांसफर पॉलिसी का मसौदा तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 18 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इसी बैठक में तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

कैबिनेट की अनौपचारिक चर्चा के दौरान कई मंत्रियों ने तबादला नीति को लेकर अपने सुझाव दिए। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि स्वैच्छिक तबादलों पर किसी प्रकार की सीमा नहीं होनी चाहिए, ताकि इच्छुक कर्मचारी आसानी से स्थानांतरण करा सकें। उनके इस सुझाव का अन्य मंत्रियों ने भी समर्थन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संकेत दिए हैं कि सरकार ट्रांसफर पॉलिसी पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में नई नीति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक नई नीति के प्रावधानों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि नीति जारी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button