Betul Hanging News : नर्सिंग की छात्रा और एक अन्य युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटना से फैली सनसनी
Betul Hanging News: Nursing student and another youth committed suicide by hanging themselves. Two separate incidents created sensation in Kotwali police station area.

Betul Hanging News : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। एक घटना में छात्रा ने फांसी लगाई तो दूसरी घटना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इटारसी रोड वसंत पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मूल रूप से टिगरिया गांव निवासी दीपिका पवार के रूप में हुई है, जो पिछले ढाई साल से यहां अपने पिता के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार दीपिका नर्सिंग और सिलाई का काम करने के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। शुक्रवार को दीपिका के पिता हमेशा की तरह कोसमी स्थित अपनी फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए हुए थे। दिन में उन्होंने बेटी को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला और शाम तक उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। जब चिंतित पिता शाम को घर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया और अंदर देखने पर दीपिका पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी वसंत आहके ने बताया कि घटनास्थल या मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।



