MP BJP Organization Expansion: MP BJP में बड़ा फेरबदल: प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और पैनलिस्ट की नियुक्ति
MP BJP Organizational Expansion: Major Reshuffle in MP BJP—Appointment of Spokespersons, Media In-charges, and Panelists
MP BJP Organization Expansion: मध्यप्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल से जारी नई सूची में कुल 99 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 मीडिया पैनलिस्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार यह विस्तार आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि प्रदेश स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके। सभी नियुक्तियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप दिया गया।
इस सूची की घोषणा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा की गई। पार्टी का मानना है कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।







