Vi 5G Network : वोडाफोन आइडिया ने जियो, एयरटेल को टक्कर देने कसी कमर, 133 शहरों में शुरू होगा 5जी नेटवर्क

Vi 5G Network: Vodafone Idea gears up to compete with Jio, Airtel, 5G network to be launched in 133 cities

Vi 5G Network :  देश में 5G सर्विस को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में Vodafone Idea (Vi) ने अपने 5G नेटवर्क को बड़े स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। ताजा रिपोर्ट कब मुताबिक कई महीनों बाद वीआई ने नये ग्राहक जोड़े है

43 से बढ़कर 133 शहरों तक पहुंचेगा नेटवर्क

कंपनी के मुताबिक, मई 2026 तक Vi का 5G नेटवर्क मौजूदा 43 शहरों से बढ़कर 133 शहरों तक पहुंच जाएगा। यानी करीब 90 नए शहरों को इस हाई-स्पीड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

इस विस्तार में Delhi, Mumbai सहित Gujarat, Rajasthan, Madhya Pradesh, West Bengal और Tamil Nadu जैसे बड़े राज्य शामिल होंगे।

यूजर्स के लिए राहत की खबर

Vi यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि 5G सेवा का लाभ उठाने के लिए उन्हें नया SIM लेने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा SIM पर ही 5G सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा, बशर्ते उनका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता हो।

हाई-स्पीड इंटरनेट पर फोकस

कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक तेज इंटरनेट पहुंचाना है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और डिजिटल सेवाओं का अनुभव बेहतर हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button