MP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन, केंद्रीय मंत्री शिवराज और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

MP News: BJP state president Hemant Khandelwal's daughter Surabhi Khandelwal passes away, Union Minister Shivraj and Chief Minister Dr Mohan Yadav express condolences

 MP News : मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बैतूल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है।

सुरभि खंडेलवाल, आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती रितु खंडेलवाल की पुत्री थीं। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से कोठी बाजार मोक्षधाम के लिए निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्षधाम में किया जाएगा।

सुरभि खंडेलवाल के निधन पर प्रदेश के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। बेटी का जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं हेमंत खंडेलवाल और शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में लिखा कि……

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button