Aaj Ka Rashifal 18 December 2025 : वृश्चिक राशि वालों को आज मिलेंगे शुभ समाचार, जाने सभी राशियों का हाल
Today's Horoscope 18 December 2025: Scorpio people will get good news today, know the condition of all the zodiac signs.
Aaj Ka Rashifal 18 December 2025 :
मेष
आज गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जो आपकी राशि से आठवें भाव में स्थित होगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म और रहस्यमयी विषयों की ओर बढ़ेगा। गूढ़ ज्ञान और आत्मचिंतन से आपको नए अनुभव मिल सकते हैं। वाणी में संयम रखने से विवादों से बचाव होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं और शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य समय पर पूरा करने में कठिनाई हो सकती है।
वृषभ
चंद्रमा आज आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज चंद्रमा छठे भाव में स्थित है। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या मुकाबलों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क
चंद्रमा आज पांचवें भाव में रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और शारीरिक असहजता महसूस हो सकती है। पेट से जुड़ी परेशानी संभव है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है। आज नया कार्य या यात्रा टालें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें।
सिंह
चंद्रमा चौथे भाव में होने से मानसिक अशांति रह सकती है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संपत्ति या जमीन से जुड़े कागजात ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। नौकरी में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कन्या
आज चंद्रमा तीसरे भाव में है। ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
तुला
चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। मानसिक असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। आज नए या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन निवेश की योजना फिलहाल टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। आज का दिन आनंद और प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। उपहार या लाभ की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद रहेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
धनु
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। आज सावधानी बहुत जरूरी है, दुर्घटना या अनावश्यक खर्च की आशंका है। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट रह सकती है। दोपहर के बाद स्थितियां बेहतर होंगी। परिवार और मित्रों से सहयोग व उपहार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं।
मकर
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। नौकरी, व्यवसाय और सामाजिक जीवन में लाभ होगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ
आज चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और काम बिना रुकावट पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
मीन
चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। मानसिक उलझन और भय की भावना रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सतर्क रहें। संतान और विरोधियों को लेकर चिंता रह सकती है। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।
Aaj Ka Rashifal 18 December 2025 :


